बाढ़ पीडि़तों को भाजपा मण्डल अध्यक्ष ने बांटी राहत सामग्री

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। बाढग़्रस्त क्षेत्र में फंसे ग्रामीणों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री राहत कोष से ८० लोगों को राहत सामग्री किट प्रदान की। जिसे पाकर पीडि़तों के चेहरे खिल उठे।
बुधवार को बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बताया कि लगभग ८० बाढ़ पीडि़तो को राहत सामग्री की द्वितीय किट उपलब्ध कराई गई। किट पाकर बाढ़ पीडि़तों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने किट का वितरण करने वाले लोगों को दुआयें दी और सरकार का आभार जताया। इस मौके पर नवाबगंज मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज, राम लखन राजपूत, ग्राम प्रधान कन्हैया लाल दिवाकर, लेखपाल आकाश शुक्ला, शक्ति केंद्र प्रभारी अवनीश, कौशल शक्ति केंद्र संयोजक मुकेश राठौर, बूथ अध्यक्ष अहिबरन सिंह राजपूत, अमित कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *