तीन राज्यों में भाजपा की हुई जीत पर जश्न में डूबे भाजपाई

आतिशबाजी चलाकर बांटी मिठाई
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज।
तीन राज्यों की हुए चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर नगर पंचायत अध्यक्ष व जिला सहसंयोजक के नेतृत्व में कस्बे के चौराहे पर मिष्ठान वितरण व आतिशबाजी चलाकर खुशी का इजहार किया गया।
कस्बा नवाबगंज चौराहे पर भाजपा की तीन राज्यों में हुई प्रचंड जीत के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत तथा भाजपा के जिला सह संयोजक लघु उद्योग प्रकोष्ठ भाजपा योगेंद्र सिंह राठौड़ ने अपने तमाम साथियों के साथ एकत्र होकर भाजपा के तीन राज्य में हुई प्रचंड जीत पर वहां की जनता को लख-लख बधाइयां देकर आपस में एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर आतिशबाजी चलाकर खुशी का इजहार किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत, मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज, लघु उद्योग प्रकोष्ठ भाजपा के जिला सहसंयोजक योगेंद्र सिंह राठौर, स्वदेश, आदेश राठौर, शिव प्रताप सिंह, विजय प्रताप सिंह, अनूप प्रसाद, जय प्रताप, अमित प्रताप, पवन सूर्यवंशी, निलेश राजपूत सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *