मेरी माटी मेरा देश के तहत बैठकर भाजपाइयों ने बनायी रणनीति

८ से १३ सितम्बर के मध्य एक कलश में घर-घर मिट्टी संग्रह व प्रत्येक ग्राम सभा वार्ड में ७५ पौधे लगाकर अमृत वाटिका बनाने पर हुई चर्चा
शमसाबाद, समृद्धि न्यूज। नवाबगंज भाजपा मंडल की बैठक मंझना स्थित एक स्कूल में सम्पन्न हुई। जिसमें मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत रणनीति बनायी गई। अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष कमल भारद्वाज ने दी। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को 8 सितंबर से 13 सितंबर के मध्य सभी ग्राम सभाओं एवं नगर निकाय के वार्डों में प्रत्येक ग्राम सभा के एक कलश में घर-घर मिट्टी संग्रह करना होगा। प्रत्येक ग्राम सभा वार्ड में 75 पौधे लगाकर अमृत वाटिका बनानी है। नगरी क्षेत्र हर वार्ड में एक चुटकी चावल संग्रह होगा, जो एक कलश में भरा जाएगा। शहीद के परिवार तक पहुंच कर घर से मिट्टी संग्रह करना, चावल संग्रह करना है। इस अवसर पर अतुल गंगवार, बिट्टू, मंडल प्रभारी लालाराम शाक्य, संदीप शाक्य, मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेम सिंह लोधी, शिवमंगल सिंह, रत्नेश गोस्वामी, अभिनेंद्र मिश्रा, गोपाल पाल, आदेश राठौर आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *