बीजेपी ने हापुड़ में कविता माधरे को बनाया जिलाध्यक्ष
समृद्धि न्यूज। भाजपा ने बुधवार रात 14 नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है। जिनमें पांच पुराने जिलाध्यक्षों को दोबारा मौका दिया गया है, जबकि फतेहपुर के दागी जिलाध्यक्ष को हटा दिया गया। इससे पहले 70 जिलाध्यक्ष घोषित किए जा चुके थे। अब 98 में से 84 जिलाध्यक्षों की घोषणा हो गई है और केवल 14 पदों पर निर्णय बाकी है।
भाजपा द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार मेरठ जिला का हरवीर पाल को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि हापुड़ का कविता माधरे को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसी तरह फिरोजाबाद जिला में उदय प्रताप सिंह, हाथरस में प्रेम सिंह कुशवाहा, अलीगढ़ महानगर में राजीव शर्मा और अलीगढ़ जिला में कृष्ण पाल सिंह लाला को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एटा में प्रमोद गुप्ता को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जालौन में उर्विजा दीक्षित और झांसी महानगर में सुधीर सिंह को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शकुंतला निषाद को हमीरपुर का बीजेपी जिलाध्यक्ष बनाया गया है। फतेहपुर में अन्नू श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। बाराबंकी में राम सिंह वर्मा, जौनपुर में अजित प्रजापति और कौशाम्बी में धर्मराज मौर्य को बीजेपी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।