बीजेपी के लिए टीवी डिबेट में विपक्ष से मोर्चा लेने वाले प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी को लखनऊ पुलिस ने अपमानित कर दिया। उनकी गाड़ी रोककर पूरी तलाशी हुई। हूटर बत्ती आदि चेक की गई। त्रिपाठी के साथ गाड़ी में उनका परिवार भी था। उन्होंने परिचय दिया लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी। मिली जानकारी के एसयूवी से हूटर उतारने पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर किया गया है। भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर आशुतोष त्रिपाठी पर बदसलूकी का आरोप लगाया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर आशुतोष त्रिपाठी ने ही राकेश त्रिपाठी की एसयूवी से हूटर उतरवा दिया था। टीआई आशुतोष त्रिपाठी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी हो गए हैं।
BJP प्रवक्ता ने गाड़ी से उतारा पार्टी का झंडा, पुलिस ने की बदसलूकी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर लाइन हाजिर
