फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के दिन भारतीय जनता पार्टी और उनके सहयोगी दल द्वारा प्रचंड जीत हासिल करने के उपलक्ष में जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हर्ष व्यक्त करने के लिए कादरीगेट स्थित फब्बारे के पास एकत्रित होकर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी एवं मिठाई वितरण करके जीत की खुशी का इजहार किया।
जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा बिहार के विधानसभा के चुनाव में एनडीए गठबंधन ने दो तिहाई बहुमत के साथ जीत दर्ज की है, यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों एवं नीतीश कुमार के सुशासन की जीत है। बिहार के विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और उनके सहयोगी दलों ने विपक्ष का सुपड़ा साफ कर दिया। बिहार की जनता ने फिर एक बार जंगल राज और भ्रष्टाचार को खारिज कर दिया। इस अवसर पर डॉ0 भूदेव सिंह राजपूत, सतपाल सिंह, दिनेश कटियार, डीएस राठौर, विमल कटियार, अश्नील दिवाकर, अरविन्द गुप्ता, संदीप शाक्य, राजकुमार वर्मा, बबीता पाठक, श्वेता दुबे, संजीव गुप्ता, शेर सिंह शाक्य, प्रभात अवस्थी, संजय सिंह, रमला राठौर, अमन कटियार, लव कनौजिया, विश्राम सिंह यादव, प्रमोद मिश्रा, छोटू दुबे, कुलदीप पाल, संजीव गुप्ता, अमित शुक्ला, डॉ0 उदय प्रताप सिंह, मुकेश गुप्ता, हेमलता मिश्रा, किरन सिंह, प्रीती तिवारी, जितेन्द्र सिंह, अंकित गुप्ता, शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।
बिहार में प्रचंड बहुमत मिलने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न
