उन्नाव, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद में भाजपा कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की।
मौर्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर पार्टी ने प्रदेश और देश की राजनीति में नया इतिहास बनाया है। उन्होंने बताया कि 2027 में 2017 जैसा प्रचंड बहुमत मिलने की रणनीति बनाई है। उन्होंने बताया कि इसके लिए पहले पंचायत चुनावों में जीत हासिल करना जरूरी है।
उप मुख्यमंत्री ने इंडी गठबंधन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री मोदी को हटाना चाहते हैं। लेकिन भाजपा 2027 में फिर से प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें 2047 तक मुख्यमंत्री बनने का योग नहीं है। उन्होंने अखिलेश पर माफिया और अपराधियों का साथ देने का आरोप लगाया।
मौर्य ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंच कर भाजपा सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी वर्गों के विकास के लिए काम करती है। कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम का जोरदार स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सांसद साक्षी जी महाराज के आवास पर पहुंचकर शहीद गुलाब सिंह लोधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
सांसद साक्षी महाराज जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी विधायक पंकज गुप्ता श्रीकांत कटियार आशुतोष शुक्ला बंबा लाल दिवाकर बृजेश रावत अनुसूचित मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद रावत भाजपा नेता श्री कृष्ण वर्मा विमल द्विवेदी, अमितेश सिंह नंदू आदि उपस्थित रहे।
उप मुख्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार, उन्नाव में जनपद स्तरीय समस्त विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की एवं पत्रकार के साथ प्रेस वार्ता की।
अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सरकार की विभिन्न शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्धता और पूर्ण पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक बैठे प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँच सके।
