कायमगंज, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन भानू की पंचायत प्रताप सिंह गंगवार की अध्यक्षता में कार्यालय मोहल्ला जवाहरगंज में सम्पन्न हुई। संचालन विजय शाक्य ने किया। पंचायत में सर्वसम्मति से कहा गया कि जो पदाधिकारी अपनी गाडिय़ों पर हूटर लगाए हैं वह तत्काल हटा लें। न हटाने पर आप खुद जिम्मेदार होंगे। गाडिय़ों में झंडी पट्टी लगी रहेगी। यदि शासन प्रशासन ने झंडी पट्टी हटाने की जुर्रत की तो जिले में बड़ा आंदोलन होगा।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी लायसेंस और सैंपल के नाम से अवैध वसूली करने में लगे हैं। मार्केट में मिलावटी वस्तुएं बिक रही हैं। सरकारी आंकड़े बताते हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की आय से अधिक संपत्ति की गणना कराई जाए। अवैध कमाई पर इन पर भी बुलडोजर की कार्यवाही की जाए। मंडी समिति कायमगंज में सचिव द्वारा अवैध दुकानदारों को मंडी में जगह देकर अवैध वसूली की जा रही है। जांच की जाए और सचिव को हटाया जाए। जनपद में बेसिक शिक्षाधिकारी की अवैध वसूली की वजह से कक्षा 1 से लेकर 5 तक गैर मान्यता के स्कूल चल रहे हैं। वहीं अवैध स्कूल संचालक जूनियर से लेकर इंटरमीडिएट तक की कक्षाएं चला रहे हैं, जिनके विरुद्ध कार्यवाही की मांग की। कस्बा में विद्युत व्यवस्था चरमरा गयी है। जनपद में दालों की कालाबाजारी, जमाखोरी की वजह से महंगाई बढ़ रही है। रिश्वतखोर अधिकारी धन उगाई में लगे रहते हैं। जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं आलू के थोक व्यापारी आलू को मंडी में नहीं बेच रहे हैं, जिसके चलते आलू 30 किलों बिक रहा है। कोल्ड से आलू की निकासी कराई जाए। अवैध भंडारण पर कार्यवाही की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि एसडीएम कायमगंज 151, 107, 116 की जमानत पर खुलेआम रुपयों की वसूली कर रहे हैं। जिन्हे तत्काल हटाया जाये। मछरों का प्रकोप बढ़ रहा है, छिडक़ाव कराया जाये। स्वास्थ्य केंद्रों पर एमआरआई की व्यवस्था की जाये, आदि मांगे शामिल है। इस मौके पर रागिब हुसैन खां, मुन्नालाल सक्सेना, रामवीर, विनीत कुमार, प्रताप सिंह गंगवार, अनुज सक्सेना, विजय शाक्य, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, रक्षपाल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समस्याओं को लेकर भाकियू नेताओं ने की बैठक
