छात्रों के हित हमारी प्राथमिकता हैं: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि सरकार छात्रों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। हम पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि नीट के दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा के संदर्भ में हम बिहार सरकार के संपर्क में हैं।

शिक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यूजीसी नेट परीक्षा रद्द करने का फैसला किया था. नीट यूजी एग्जाम को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेस की. इसमें उन्होंने कहा कि छात्रों के हित हमारी प्राथमिकता हैं. इससे समझौता नहीं होगा. नीट परीक्षा कें संबंध में हम बिहार सरकार के लगातार संपर्क में हैं. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पटना से कुछ जानकारी भी मिली है. आज भी चर्चा हुई है. पटना पुलिस घटना की तह तक जा रही है. डिटेल रिपोर्ट जल्द ही वो भारत सरकार को भेजेंगे. मैं विश्वास दिलाता हूं कि पुख्ता जानकारी आने पर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी. एनटीए में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, मैं कहना चाहूंगा कि लाखों विद्यार्थी जो परीक्षा में पास हुए हैं, उनके भी हितों का हमें ध्यान रखना है. पटना पुलिस ने बहुत अच्छा काम किया है. कुछ जानकारी और भी आनी है. हम उनकी जांच से संतुष्ट हैं. केंद्र सरकार के अधिकारी और बिहार पुलिस के अधिकारी लगातार बात कर रहे हैं. मेधावी विद्यार्थियों के हितों की बात है, इसलिए हम कुछ ऐसा न करें, जिससे लाखों गरीब और मेधावी विद्यार्थियों का भविष्य खतरे में आ जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *