पीडीए जन संवाद कार्यक्रम में उठा सामाजिक न्याय का मुद्दा

नवादा में एकजुटता का लिया गया संकल्प
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विधानसभा 193 अमृतपुर के ग्राम नवादा सिरौली में पीडीए जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी जनपद प्रभारी दलजीत निषाद मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव व विधानसभा अमृतपुर के पूर्व प्रत्याशी डॉ0 जितेन्द्र सिंह यादव ने भी सहभागिता करते हुए समाजवादी विचारधारा, सामाजिक न्याय और पीडीए की एकजुटता को मजबूत करने का संकल्प लिया। संबोधन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की आवाज़ को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना तथा समाज के हर वर्ग को सामाजिक न्याय व समान अधिकारों के प्रति जागरूक करना मुख्य उद्देश्य है। डॉ0 जितेन्द्र सिंह यादव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक अधिकार, सम्मान और न्याय पहुंचाना ही समाजवादी विचारधारा की मूल भावना है। पीडीए की एकजुटता को मजबूत करते हुए जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाना और जनता के बीच निरंतर संवाद स्थापित करना बेहद आवश्यक है। सामाजिक समानता, लोकतांत्रिक मूल्यों और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना। जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाना और ग्रामीण स्तर पर संवाद बनाए रखना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव, इलियास मंसूरी, उदय प्रताप यादव भोला, ऋषिपाल यादव, राम पाल यादव, सिन्टू बाथम, भैया लाल कश्यप, अरविंद पाल, होरी लाल बाथम सहित अनेक कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने सामाजिक न्याय, आपसी सौहार्द और पीडीए की एकजुटता को और अधिक मजबूत करने का सामूहिक संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *