अनिल पाल ने ग्रामीणों से एकजुट होकर परिवर्तन लाने का किया आवाह्न
डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने जनसमस्याओं पर की चर्चा
शमशाबाद क्षेत्र में समाजवादी पार्टी का पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 193 अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र विकास खण्ड शमशाबाद में समाजवादी पार्टी के नि0 प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी डॉ0 जितेन्द्र सिंह यादव के संयोजन में पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। मुख्य अतिथि जनपद प्रभारी व बांगरमऊ उन्नाव के पूर्व प्रत्याशी सुरेश पाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी गांव-गांव जाकर लोगों को देश और प्रदेश की वास्तविक स्थिति से वाकिफ करा रही है।
उन्होंने कहा कि इस सरकार में ग्रामीण महंगाई, बिजली बिलों की बढ़ोतरी, बाढ़ की मार से काफी परेशान है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनजागरूकता के बल पर आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। प्रभारी व तिर्वा कन्नौज के पूर्व प्रत्याशी अनिल पाल ने ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने पार्टी की नीतियों, समाजवादी विचारधारा और पीडीए की एकजुटता पर विस्तार से चर्चा की।
समाज के हर वर्ग, विशेषकर वंचितों और शोषितों को न्याय दिलाना समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की उपेक्षा से आम जनता त्रस्त है और पीडीए की ताकत ही इस स्थिति को बदल सकती है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ0 जितेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज के लोगों को जागरूक करने तथा उनकी समस्याओं को उठाने के उद्देश्य से पीडीए जनसंवाद का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में महंगाई, बिजली बिलों की बढ़ोतरी, बाढ़ की मार और डीएपी खाद की कमी जैसी गंभीर समस्याएं हैं, जिनसे जनता परेशान है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि दिन भर में कुल 5 कार्यक्रमों के माध्यम से जनता से सीधा संवाद किया जा रहा है। जनसंवाद कार्यक्रम में राजेन्द्र पाल, डॉ0 सुभाष पाल, सनोज पाल, रामेशचन्द्र पाल, नितिन पाल, राजेश पाल, विपिन पाल, पूर्व प्रधान विपिन पाल, कौशल किशोर पाल, बछिलैया के प्रधान अंकित पाल, अतिन पाल, प्रभाकर पाल, उदय प्रताप भोला यादव, लोहिया वाहिनी के पूर्व अध्यक्ष अनुराग यादव, डॉ0 नवरंग सिंह, मुनीम खाँ, विमल यादव, धर्मेन्द्र राजपूत, संजय राजपूत और अरविन्द कश्यप सहित कई प्रमुख सपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महंगाई, बिजली बिलों की बढ़ोतरी, बाढ़ की मार आदि से जनता परेशान: सुरेश पाल
