पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में क्रिकेट मैच के दौरान स्टेडियम में ब्लास्ट, एक की मौत

समृद्धि न्यूज। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर जिले में शनिवार को एक क्रिकेट मैच के दौरान ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कौसर क्रिकेट मैदान में आईईडी विस्फोट हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक क्रिकेट मैच के दौरान स्टेडियम में हुए ब्लास्ट में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है। यह विस्फोट बाजौर जिले की खार तहसील के कौसर क्रिकेट मैदान में हुआ। बाजौर जिले के पुलिस अधिकारी वकास रफीक ने पुष्टि की है कि विस्फोट एक आईईडी के जरिए किया गया था। उन्होंने कहा, यह एक टरगेटेड हमला प्रतीत होता है। चश्मदीदों ने बताया कि जब क्रिकेट मैच चल रहा था, तभी हुए विस्फोट से मैदान में अफरा-तफरी मच गई। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया, धमाके से जमीन हिल गई और कई लोग दहशत में आकर मैदान छोडक़र भाग गए। इस हमले ने क्षेत्र में सार्वजनिक समारोहों और खेल आयोजनों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। अधिकारियों ने पिछले शनिवार को एक ऐसी ही घटना की सूचना दी, जब आतंकवादियों ने लोवी मामुंड तहसील के लाघारी इलाके में एक पुलिस स्टेशन को क्वाडकॉप्टर से निशाना बनाने की कोशिश की। पुलिस कांस्टेबल मोहम्मद हबीब और नागरिक नजीब खान घायल हो गए और परिसर में एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *