पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

उन्नाव , समृद्धि न्यूज। उमाशंकर दीक्षित संयुक्त चिकित्सालय के तत्वाधान में आज पुलिस लाइन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों ने रक्तदान किया।

जानकारी के अनुसार रक्तदान शिविर का उद्देश्य रक्तदान के महत्व को बढ़ावा देना और रक्त की कमी को पूरा करना था। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे कई जिंदगियों को बचाया जा सकता है। उन्होंने सभी से रक्तदान करने की अपील की।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस विभाग हमेशा समाज सेवा के लिए तत्पर है और रक्तदान शिविर इसका एक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से न केवल दूसरों की जिंदगी बचाई जा सकती है, बल्कि इससे हमारे शरीर को भी कई लाभ होते हैं।

इस रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया और रक्तदान किया। इस अवसर पर अब्दुल रशीद प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *