सीएचसी पुरवा में ब्लड जांच किट खत्म, छात्रों की नही हुई जांच

  • छात्रों को पर्चा देने के बाद भी डॉक्टरों ने जांच से किया इनकार
  • सरकारी डॉक्टरों ने निजी पैथोलॉजी से जांच कराने की दी सलाह

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। योगी सरकार के दावों के बावजूद पुरवा सी एच सी की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर सामने आई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरवा में एम.आर.आर.एस. इंटर कॉलेज के छात्र ब्लड ग्रुप की जांच कराने पहुंचे लेकिन जांच न हो सकी।डॉक्टरों ने पर्चा बनने के बावजूद छात्रों को यह कहकर वापस कर दिया कि ब्लड जांच की किट खत्म हो गई है। साथ ही निजी पैथोलॉजी में जांच कराने की सलाह दे दी गई। छात्रों में आदर्श और शिवम ने बताया कि जबरन वापस किया गया, जबकि वे कॉलेज के निर्देश पर जांच कराने पहुंचे थे। इस संबंध में जब सीएचसी अधीक्षक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ब्लड किट सीमित मिलती है, जो अब खत्म हो गई है। अधिक जानकारी के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी से संपर्क करने को कहा गया। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से पुरवा सीएचसी की कार्यप्रणाली की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *