महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

कमरे में साड़ी से फांसी के फंदे पर लटका मिला शव
उन्नाव, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला।
जनपद उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र के नंदोली गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू सिंह (23) के रूप में हुई है। वह इंद्र बहादुर सिंह के पुत्र अनुज सिंह की पत्नी थी। खुशबू रविवार शाम करीब 7:30 बजे अपने घर के कमरे में साड़ी से फांंसी पर लटकी मिली। घटना की सूचना परिजनों ने खुशबू के मायके और औरास पुलिस को दी। मृतका का मायका कोतवाली हसनगंज के अंतर्गत गढ़ी बहरौली में है। सूचना मिलने पर खुशबू के भाई पुलकित, मां सरोज सिंह और अन्य परिजन रात करीब 8:30 बजे नंदौली गांव पहुंचे। परिजनों के अनुसार, खुशबू की शादी 8 दिसंबर 2023 को हुई थी। उसका एक डेढ़ साल का बच्चा भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *