बेल्डिंग मैकेनिक का बाग में लटका मिला शव

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सांसद के बाग बेल्डिंग मैकेनिक का संदिग्ध अवस्था में बाग में शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने अपने पुत्र के रुप में उसकी शिनाख्त की।जानकारी के अनुसार थाना जहानगंज के ग्राम जैतपुर निवासी २२ वर्षीय अभिषेक शाक्य पुत्र सुशील शनिवार को मुराहास कन्हैया के निकट एक बाग में फांसी पर लटका देखा गया। बकरी चराने वाले लोगों ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी कि एक लडक़े का शव बाग में लटका है। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक पर पड़े नम्बर से जानकारी कर ग्राम प्रधान को सूचना दी। प्रधान की सूचना पर मृतक के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और अपने पुत्र अभिषेक के रुप में शिनाख्त की और दहाड़े मारकर रोने लगे। पिता ने बताया कि शनिवार को दिन के लगभग ११ बजे अभिषेक अपने छोटे भाई को छोडऩे के लिए मुराहास कन्हैया गया था और उसके बाद घर नहीं पहुंचा। परिजनों की ओर से अभी किसी पर भी संदेह जाहिर नहीं किया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *