कंपिल समृद्धि न्यूज़ ।
ग्राम समाज की जमीन पर ईंटे हटाने को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए। जमकर लाठी डंडे चले। दोनों पक्षों से महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्र के गांव मिस्तनी निवासी सुखराम का विवाद गांव के ही तोताराम से ग्राम समाज की जमीन के बंटबारे को लेकर चल रहा है।ग्राम समाज की खाली पड़ी जमीन पर तोताराम पक्ष की ईंट रखी हुई थी, जिसे पड़ोस के ही लालाराम पक्ष हटवाना चाहते थे। जिस कारण आए दिन दोनो पक्षों में विवाद होता रहता था। शनिवार को दोनो पक्षों के मध्य इसको लेकर पंचायत भी हुई थी। जिसमे दोनो पक्षों को विवाद न करने को लेकर समझाया गया था लेकिन किसी बात को लेकर दोनो पक्षों में हुआ विवाद हुआ और जमकर लाठी डंडे चले। जिसमे प्रथम पक्ष से सुखराम , लालाराम, परमानन्द ,पुष्पा देवी , उषा देवी व दूसरे पक्ष तोताराम,रीना, नरेंद्र व ब्रजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने पहुंच घटना के संबंध में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी कायमगंज भेजकर चिकित्सीय परीक्षण कराया।
थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया मामले की जांच की जा रही है।
