अयोध्या। जनप्रतिनिधियों तथा शहर के संभ्रांत नागरिको की केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति,शक्ति वाहिनी, महिला शक्ति वाहिनी के पदाधिकारिओं और नगर के सभी आठ रामलीला समिति के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक रामलीला मैदान चौक टकसाल के प्रांगण में संपन्न हुआ।बैठक में चर्चा का मुख्य विषय रहा कि किस प्रकार से रामलीला और दुर्गापूजा के महोत्सव की भव्यता को बढ़ाया जाए।बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने दुर्गापूजा और रामलीला समिति के पदाधिकारियों से अपील किया कि आप लोग अपने अपने कार्यक्रम में भव्यता बढ़ाने के लिए खूब अच्छी सजावट करें साथ ही अच्छी अच्छी झांकियां सजाएं तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती करें जिससे आम जनमानस का इन कार्यक्रमों के प्रति जुड़ाव बढ़ेगा और लोग सभी नगरवासी स्वयं ही आपके कार्यक्रम में शामिल होने का प्रयास करेंगे।इसके लिए हम सभी लोगों को भर्षक प्रयास करना चाहिए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि नगर निगम महोत्सव की भव्यता में कोई कमी नहीं रहने देगी। 24 घंटा सभी दुर्गापूजा और रामलीला स्थल पर नगर निगम सेवा कर रहा है।इस बार दुर्गापूजा की तरह रामलीला की शोभायात्रा पर भी नगर निगम की तरफ से पुष्प वर्षा की जाएगी जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ जाएगी।उन्होंने नगर के सभी आठ रामलीला के अध्यक्ष को रामलीला के उत्थान के लिए आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया जिस पर केंद्रीय समिति ने उनका आभार व्यक्त किया।नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि रामलीला के कार्यक्रम अयोध्या नगरी की गरिमा के अनुरूप भव्य होना चाहिए।अयोध्या पौराणिक नगरी है।उन्होंने नगर के लोगों से अपील किया कि आप लोग अपने अपने क्षेत्र में होने वाली रामलीलाओं से जुड़कर उनको मजबूत करने का कार्य करें।दुर्गा पूजा एवं रामलीला का पर्व पूरी भव्यता और गरिमा के साथ संपन्न कराया जाए यह प्रयास हम सभी का है।केंद्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि केंद्रीय समिति के सभी पदाधिकारी पूरी तन्मयता के साथ दुर्गा पूजा और रामलीला के पर्व को सकुशल और भव्यतम स्तर संपन्न करने के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं और पूरे जी जान से उसके लिए जुटे हुए हैं। नगर में 28 स्थान पर मां भगवती का धूमधाम से आगमन हो चुका है,बाकी स्थान पर भी आगामी एक दो दिनों में माता का आगमन हो जाएगा।दर्शन के लिए श्रद्धालु अभी से ही उमड़ रहे हैं।इस बार हम लोगों को अपने जनपद के इस सबसे बड़े महोत्सव को ऐतिहासिक भव्यता के साथ संपन्न करना होगा जिससे अयोध्या की सांस्कृतिक ख्याति राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर स्थापित हो सके।श्री जायसवाल ने दुर्गापूजा और रामलीला के पदाधिकारियों से अपील किया कि हम सभी को सप्तमी,अष्टमी और नवमी के दिन रात्रि में ठीक आठ बजे अपने अपने कार्यक्रम स्थल पर सामूहिक आरती का आयोजन करें,जिससे सभी पूजा स्थलों पर एक समय में एक साथ मां भगवती और प्रभु श्री राम की आरती का कार्यक्रम संपन्न हो तथा दर्शन के लिए आए श्रद्धालु भी उसमें सहभागिता कर सके ऐसी व्यवस्था बनाएं।शराब आदि कुरीतियों से अपने पर्व को बचाए जो लोग शराब पीकर के आपके कार्यक्रम में शामिल हो उन्हें शक्ति से रोके,न मानने पर केंद्रीय समेत और पुलिस को सूचित करें।बैठक को समाजसेवी भागीरथी पचेरी वाला,पूर्व मंत्री अमृत राजपाल,गिरीश पांडेय डिप्पुल,उग्रसेन मिश्रा,कौशिक प्रमाणिक,अभय सिंह,प्रतिपाल सिंह पाली,रामनाथ जायसवाल, प्रेमनाथ राय,पार्षद अनिल सिंह, पूर्व पार्षद अनिल सोनी,प्रेम मोदनवाल,ओमप्रकाश जायसवाल सहित महिला शक्ति वाहिनी की प्रमुख शकुंतला गौतम,प्रभारी श्रीमती रीना द्विवेदी,सह प्रभारी काजल पाठक,सुनीता चतुर्वेदी और रामलीला समितियो के अध्यक्षगण टकसाल चौक के कन्हैया अग्रवाल,फतेहगंज के नीरज सिंघल,कोठापार्चा के सिद्धार्थ महान,वजीरगंज जप्ती के पीयूष मौर्य,साहबगंज के नीरज पाठक,हैदरगंज के सौरभ श्रीवास्तव,गद्दोपुर के संतोष सिंह पार्षद ने भी संबोधित करते हुए कार्यक्रम की भव्यता बढ़ाने के लिए अपने सुझाव दिए।केंद्रीय समिति के अध्यक्ष के साथ सभी लोगों ने रामलीला की शोभायात्रा को जल्द निकालने का प्रयास करने का आग्रह किया जिससे आम जनमानस भी समय से उस कार्यक्रम में शामिल हो सके। कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय समिति के सहसंयोजक गगन जायसवाल ने किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप केंद्रीय समिति के पुलिस समन्वयक जे.एन. चतुर्वेदी,विद्युत विभाग के प्रभारी सुप्रीत कपूर,संजय श्रीवास्तव, बजरंगी साहू,अखिलेश पाठक, विशाल गुप्ता,रोहिताश्व चंद्र राजू,राजू जायसवाल,रंजीत शर्मा,बंटी माखेजा,ओमीश अग्रहरि,शक्ति वाहिनी के सह प्रभारी मनोज तिवारी एवं पंकज सनाढ्य,सुमित सिंह,अशोक तिवारी,शिव मंगल,आशुतोष पाण्डे,अनूप गुप्ता,पंकज सिंह, लव पांडेय,गौरव जयसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।
