
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नाली के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दो पक्षों से चार लोग घायल हो गये। परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना क्षेत्र के ग्राम डुडियापुर निवासी सुखबीर सिंह ने बताया कि गांव के नरेंद्र सिंह काफी समय से नाली बंद किए हुए थे। शुक्रवार को मैंने नाली खोलने को कहा, इसी बात को लेकर वह विवाद करने लगा। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व ईंट पत्थर चल गये। जिससे एक तरफ से माधुरी पत्नी नरेन्द्र सिंह व दूसरी पक्ष से उर्मिला देवी उर्फ मलोद श्री पत्नी शिवदर्शन, रीना देवी पत्नी सुखवीर सिंह, सत्यम पुत्र विनोद कुमार गंभीर रुप से घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से मलोद श्री को लोहिया रेफर कर दिया गया।
