
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। घर में घुसकर मारपीट कर तोडफ़ोड़ करने के मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी।
थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला हाता करम खां निवासी प्रथम पक्ष ममता पत्नी धीरेन्द्र प्रताप ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि मेरी पुत्री खुशबू का मकान मेरे घर के पास है। मकान को लेकर रुपरानी पत्नी प्रमोद कुमार से विवाद चल रहा है। जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। पुत्री के बाहर चले जाने से मैं उसमें रहती हूं। १२ जून को करीब १:२० पर रुपरानी पत्नी प्रमोद, प्रमोद पुत्र गयाराम, फूलन देवी पुत्री प्रमोद, दीपक पुत्र प्रमोद, सतीश पुत्र छेदालाल व दो-तीन अज्ञात साथियों के साथ लाठी-डंडा व टकोरा लेकर पड़ोस के हरनाथ के घर का दरवाजा तोड़कर मेरे घर में घुस आये और घर में रखा सामान तोड़ दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी। इसी दौरान आरोपियों ने ईंट पत्थर से हमला बोल दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपीगण जानमाल की धमकी देकर मौके से भाग गये।
वहीं दूसरे पक्ष से सतीश पुत्र छेदालाल ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि ११ जून को वह अपनी रिश्तेदारी में शामिल होने गया था और घर पर ताला लगा था। इसी का फायदा उठाते हुए बेवी पत्नी धीरु पहलवान, छोटू पुत्र धीरू, खुशबू पुत्री धीरु ने मेरी दीवार तोड़कर मकान पर कब्जा कर लिया और अंदर रखी नगदी व सामान गायब कर दिया। १२ जून को मैं लौटा और ताला खोला तो वह अंदर से बंद था। इसी दौरान बेवी, छोटू, अंकित पड़ोसी पंकज की छत पर चढ़कर गंदी-गंदी गालियां देते हुए ईंट पत्थर चलाने लगे। जिससे मेरे व मेरे साथी प्रमोद घायल हो गये। पुलिस ने जंाच कर कार्यवाही की बात कही।
