पुलिस को सूचना देने के शक में जेठ ने महिला को पीटा

नवाबगंज (सं.)। थाना क्षेत्र के गांव पुठरी निवासी पप्पी देवी पत्नी वीरपाल यादव ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि मेरे परिवार के कुछ परिजन अन्य गांव वालों के साथ मिलकर चोरी का काम करते है। जब भी पुलिस उनके घर जाती है और पूछताछ करती तो मेरे परिवार के अन्य लोग व उनके साथी मेरे साथ गाली-गलौज करते है। शुक्रवार को भी पुलिस जब पूछताछ करने के लिए घर आयी और वापस चली गई। उसके बाद आरोपी जेठ कल्लू यादव तथा डिब्बी उर्फ रविंद्र पुत्र रघुवंश कुमार, सुरजीत ठाकुर, मुकुल कुमार आये और गाली देने लगे और कहा कि तूने ही पुलिस को सूचना दी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *