बीएसएफ के कमांडेंट ने सीपीआई के छात्रों को किया प्रोत्साहित

विद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण दल सफलतापूर्वक वापस लौटा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सीपी इंटरनेशनल स्कूल का शैक्षणिक भ्रमण दल दिल्ली कुरुक्षेत्र अमृतसर बाघा अटारी बॉर्डर का उत्साह एवं जोश से लबरेज के साथ ६ दिवसीय भ्रमण कर लौटा।
25 अक्टूबर को स्कूल से टूर दिल्ली के लिए रवाना हुआ। दिल्ली पहुंचकर छात्रों ने ऐतिहासिक स्थान इंडिया गेट, विज्ञान भवन, कुतुब मीनार, लाल किला, शीशगंज गुरुद्वारा एवम प्रगति मैदान का भ्रमण किया। उसके बाद अमृतसर पहुंचकर स्वर्ण मंदिर, जलियांवाला बाग, वाल्मीकि आश्रम का भ्रमण किया। वाल्मीकि आश्रम में प्रधानाचार्य डॉ0 विनोद चंद्र शर्मा, शिक्षक नवीन शाक्य सहित समस्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
बाघा अटारी बॉर्डर पहुंचकर छात्रों ने बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी में भाग लिया। वहां पर बीएसएफ के कमांडेंट ने छात्रों एवं प्रधानाचार्य को सम्मानित किया। छ: दिवसीय शिविर वापस लौटने पर छात्रों को बधाई दी गई। निदेशिका मिथलेश अग्रवाल ने कहा कि भ्रमण से विद्यार्थियों के मस्तिष्क में शैक्षणिक योग्यता का विस्तार होता है। उपनिदेशिका अंजू राजे ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण कक्षागत कार्य का प्रैक्टिकल युक्त अध्ययन होता है, क्योंकि जब छात्र संबंधित स्थान नजदीक से जाकर देखता है तो मस्तिष्क में उनका विकास होता है। प्रधानाचार्य डॉ0 विनोद चंद शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण से न सिर्फ ज्ञान प्राप्त हुआ है, बल्कि उनके यह अनुभव हमेशा उनका मार्गदर्शन करते रहेंगे। विज्ञान शिक्षक नवीन शाक्य ने बताया की टूर पूरी तरह सामाजिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का बारीकी से अध्ययन करने में सफल रहा। समन्वयक देवानंद राजपूत ने बताया कि टूर पूरी तरह ज्ञानवर्धक एवं आनंददायक रहा। भ्रमण दल के प्रस्थान से लेकर वापस आने तक रणवीर सिंह, दीप अग्रवाल, ज्योति प्रधान, शिवानी मिश्रा का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *