मेरापुर, समृद्धि न्यूज। पेड़ में उतरे हाईटेंशन लाइन के करंट से मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव बरखिरिया निवासी विशुनदयाल कठेरिया की भैंस की मौत हो गई। शनिवार दोपहर बाद विशुनदयाल कठेरिया अपनी भैंस को गांव के बाहर मान सिंह के बाग के पास मेरापुर जाने वाले मार्ग के किनारे चरा रहे थे कि इसी समय किसी तरह भैंस कंज के पेड़ से सट कर खडी़ हो गई। पेड़ के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन का करंट पेड़ में उतर आया। करंट से भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि फौती सूचना दर्ज की गई है।
