कायमगंज, समृद्धि न्यूज। विद्युत विभाग की लापरवाही आये दिन कहीं न कहीं कोई घटना देखने को मिल रही है। आज स्ट्रीट लाइट के लिए लगाये गये पोल में उतरे करंट से सांड की मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गॉव घसिया चिलौली मार्ग पर स्ट्रीट लाइट के लिए लगाए गए बिजली के पोल में आ रहे करंट की चपेट में एक सांड आ गया। जिससे मौके पर तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। घटना के बाद काफी लोग मौके पर पहुंच गये। घटना की सूचना नगर पालिका दो गयी। नगर पालिका से भेजी गयी जेसीबी से सांड को उठाया गया। मोहल्लेवासियों का कहना था कि कुछ समय पहले भी एक सांड की करंट से चिपककर मौत हो चुकी है। लोगों का कहना है कि यदि पोल में आ रहे करंट को सही नहीं किया गया, तो किसी भी अन्य और कोई अनहोनी घटना घटित हो सकती है। जिससे मोहल्लेवाले काफी भयभीत हैं।
स्ट्रीट लाइट पोल में उतरे करंट से सांड की मौत
