कस्बा में चला बुलडोजर, लोगों में हड़कंप

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। विकास खंड राजेपुर में तहसीलदार कर्मवीर सिंह द्वारा बुलडोजर चलवाकर अवैध अतिक्रमण हटाया गया। जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। तहसीलदार कर्मवीर सिंह ने बताया है कि यह अभियान साफ-सफाई को लेकर चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया है कि नाले की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा बुलडोजर चलाया जाएगा। जो भी लोग नाले की जमीन पर कब्जा किए हुए हैं उन सभी के ऊपर बाबा का बुलडोजर गरजेगा।उ न्होंने बताया है कि ग्राम प्रधान से भी साफ -सफाई के संबंध में बात की गई है। ग्राम प्रधान को साफ-सफाई करने के निर्देश दिए गए है। योगी सरकार द्वारा चलाए जा रहा स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की जा रही है। साफ -सफाई न होने के कारण कई प्रकार की बीमारियां फैलती हैं। उन सभी को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की जा रही है। नाले की जमीन पर अतिक्रमण होने के कारण नाले में पानी नहीं निकल रहा था। जिसके कारण जल भराव की स्थिति हो रही थी। जलभराव से निजात दिलाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *