शराब पिलाने का किया था विरोध
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। शराब पिलाने का विरोध करने पर दबंगों ने मां-बेटा को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो भाईयों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।थाना क्षेत्र के गांव बलीपुर निवासी सिया देवी पत्नी अविनाश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि बुधवार को मेरे देवर शेर सिंह को गांव के आकाश पुत्र बाबूराम बुला ले गया था और उसे दारु पिलाई। वापस आने पर मेरी सास राजकुमारी ने आकाश से दारु पिलाने का विरोध किया। जिस पर वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने मारपीट कर दी, तभी आकाश का भाई दीपू आया और हसिया मेरी सास के कंधे पर मार दिया। जब देवर शेर सिंह बचाने आया तो आकाश ने हसिया देवर के मार दिया। जिससे दोनों घायल हो गये। आसपास के लोगों को आता देख आरोपीगण जानमाल की धमकी देकर भाग गये। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 323, 324, 504, 526 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।
