शौच करने गयी किशोरी के साथ छेड़छाड़, शिकायत करने पर दबंगों ने पीटा

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। शौच करने गयी किशोरी के साथ दबंग युवक ने छेड़छाड़ कर दी। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। रविवार सुबह आरोपी युवक के रिश्तेदार ने भी किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। पीडि़ता के पिता ने जब आरोपी के घर पहुंचकर शिकायत की तो आरोपियों ने पीडि़ता के पिता व उसके परिजनों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पीडि़त ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा सिरौली निवासी पीडि़त ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि बीते दिन उनकी पुत्री खेतों में शौच करने गई थी। वहीं गांव के ही आरोपी विपिन कुमार पुत्र पप्पू बाथम ने रास्ते में रोकर उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर वह वहां से भाग गया। पुत्री ने घर आकर घटना की जानकारी दी। रात्रि होने के कारण मैं आरोपी के घर शिकायत करने नहीं जा सका। रविवार सुबह मेरी पुत्री दरवाजे पर बैठी थी, तभी आरोपी का रिश्तेदार बीनू कुमार पुत्र रामअवतार आया और पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब पुत्री ने शोर मचाया तो आरोपी जानमाल की धमकी देकर भाग गया। जब मंै इसकी शिकायत करने आरोपी के घर गया तो आरोपियों ने उसे व उसके परिजनों के साथ मारपीट कर दी। पीडि़त ने घटना के संबंध में आरोपी विपिन की पत्नी, पप्पू की पत्नी नाम नामालूम, भूरी देवी पत्नी श्रीपाल, नीरज, विनोद पुत्रगण राम अवतार, दीनूबा, विपिन के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *