दबंगों ने महिलाओं सहित कई को पीटा

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। मजदूरी मांगने पर दबंगों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीडि़त ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही करने का भरोसा दिया।नवाबगंज थाना अंतर्गत ग्राम दौलतपुर निवासी भूरेलाल पुत्र राम बक्स ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया मेरे ही पड़ोस का अभिषेक पुत्र सुग्रीव श्रीवास्तव गांव में घूरा डालने गया था। जिसको केवल 50 रुपये मजदूरी दी गई। जब उसने पूरी मजदूरी मांगी, तभी दबंगों ने अभिषेक के साथ मारपीट कर दी। जब पीडि़त भूरे की पत्नी ने मारपीट करने का विरोध किया, तो दबंगों ने महिलाओं के साथ भी मारपीट की। जिससे एक महिला का सिर फट गया तथा अन्य महिलाये भी घायल हो गयी। घटना के संबंध में घायलों ने राजपाल पुत्र रामवीर, जगपाल पुत्र रामवीर एवं रामवीर आदि के विरुद्ध तहरीर दी। पीडि़तों का कहना है कि उपरोक्त लोग काफी दबंग हैं। जिससे क्षेत्र में भय व्याप्त है। इस कारण कोई खुलकर विरोध नहीं करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *