कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भटासा निवासी राजवेटी पत्नी अवधेश कुमार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि शाम को मेरा बिजली का तार अमित कुमार उर्फ कवि पुत्र सुशील कुमार निवासी भटासा ने काट दिया। मेरे पति ने उक्त से कहा, तो वह लोग गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर अमित के अलावा सुशील कुमार, ममता पत्नी सुशील कुमार झगड़ा फसाद करते हुये अमित मेरे पति के ऊपर फावड़ा लेकर जान से मारने की नियत से दौड़े। मैंने अपने पति को फावड़े के हमले से बचा लिया। इस पर उक्त लोगों ने मारे फावड़ा मार दिया और जमीन पर गिराकर बेरहमी से उक्त लोगों ने लात-घूसों तथा डन्डों से मारपीट कर दी। पुलिस ने प्रार्थिनी के प्रार्थना पत्र के आधार पर उक्त लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया। —————————–
