कमालगंज, समृद्धि न्यूज। भैंस को टक्कर मारने का विरोध करने पर दबंग पिता पुत्रों ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। जानकारी के अनुसार जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गुलरिया खेड़ा निवासीअर्चना पत्नी नरेश ने थाना जहानगज में शिकायत कर बताया मेरे गांव के शैलू पुत्र रामविलास ने मोटरसाइकिल से मेरी भैंस को टक्कर मार दी। विरोध करने पर शैलू पुत्र रामविलास, रामविलास पुत्र नामालूम, मुन्नू पुत्र विशाल ने मुझे मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। ————————-
