कमालगंज, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के ग्राम देवरान गढिय़ा कन्हई नगला निवासी अवनीश कुमार पुत्र राजवीर ने थाना कमालगंज में शिकायत कर बताया कि दिनांर १९ जुलाई को को समय करीब ९ बजे वह अपने घर के दरवाजे पर बैठा था, तभी गांव के धर्मेंद्र सिंह उर्फ छोटे पुत्र राजाराम, सर्वेश पुत्र राजाराम, धुन्नू पुत्र राजाराम, सचिन पुत्र रामनरेश गाली-गलौज कर रहे थे। मना करने पर गाली-गलौज एवं लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। जिससे मेरे शरीर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। ———————–
