चकरोड की जमीन पर दबंगों ने किया निर्माण कार्य

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। शमसाबाद चकरोड की जमीन पर दबंग ने निर्माण कार्य शुरु कराया। सूचना पर पहुंची महिला ग्राम प्रधान ने पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई। प्रधान ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी है। थाना क्षेत्र के गांव कासिमपुर तराई में ढाईघाट मार्ग के पूर्व में पड़ी जगह पर दबंगों ने निर्माण कार्य शुरू कराया। जिसकी जानकारी महिला ग्राम प्रधान हेमलता को हुई, तो वह मौके पर पहुंचीं और निर्माण कर रोकने के लिए आपत्ति जताई, लेकिन दबंगों ने निर्माण कार्य रोकने के लिए इंकार कर दिया। महिला ग्राम प्रधान हेमलता ने चकरोड की जमीन बताकर पुलिस से शिकायती पत्र देकर निर्माण कार्य रोकने की मांग की। थाना अध्यक्ष बलराज भाटी ने पुलिस को मौके पर जांच पड़ताल के लिए भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *