तिलक समारोह में बाधा डालने के उद्देश्य से दबंगों ने की कई राउंड फायरिंग

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीते रात तिलक समारोह में बाधा डालने के उद्देश्य से पड़ोसी युवकों ने छत पर चढ़कर कई राउंड फायरिंग की। मना करने पर युवक के ऊपर फायर झोंक दिया। जिससे पीडि़त बाल-बाल बच गया। पीडि़त ने पुलिस को तहरीर दी है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बलीपुर निवासी सुधीर कुमार पुत्र विरोध सिंह ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती रात उनके घर पर उनके चाचा के बेटे का तिलक समारोह चल रहा था। तिलक समारोह में बाधा डालने के उद्देश्य से गांव के ही दबंग अपनी छत पर चढ़ गए और अंधाधुंध तमंचों से फायरिंग करने लगे। जिस पर उसके चाचा अजय पुत्र दाताराम ने मना किया, लेकिन उनकी नहीं सुनी और दबंग फायरिंग करते रहे। जब सुधीर कुमार ने उक्त लोगों को रोकना चाहा, तो दबंगों ने सुधीर कुमार के ऊपर फायर झोंक दिया। जिससे पीडि़त बाल-बाल बच गया। तब पीडि़त थाने पहुंचा और गांव के दबंग अनुज पुत्र महेश, कमलेश पुत्र मुनेश्वर के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। थाना पुलिस ने पीडि़त को मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही। ——————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *