नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। दबंगों ने ग्रामीणों को जातिसूचक गालियां देते हुए जानमाल की धमकी दी। पीडि़त ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार किशनपाल जाटव पुत्र गंगाराम जाटव निवासी ग्राम नगला जोधा ने थानाध्यक्ष को दी तहरीर में कहा है कि हमारी भूमि गाटा संख्या 1249 व 1273 दो किता नगला हीरा सिंह में स्थित है। पीडि़त के दोनों नंबरों को कुछ दबंग किस्म के लोग दबाये हैं। पीडि़त दोनों नंबरों की पैमाइश के लिए तहसील दिवस व थाना दिवस में प्रार्थना पत्र दे चुका है। आज पुन: पीडि़त ने थाना दिवस में उपरोक्त नंबरों की पैमाइश के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इस पर अमर सिंह उर्फ भोला पुत्र रसाल निवासी ग्राम नगला हीरा सिंह ने पीडि़त को धमकी दी है कि जैसे दाताराम मारे गये वैसे तुम भी मारे जाओगे। जिससे पीडि़त काफी भयभीत है। पीडि़त के साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना कारित हो सकती है। पुलिस ने पीडि़त को कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।
