पुलिस से शिकायत करने पर परिजनों ने महिला को धमकाया

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। परिवारीजनों से परेशान महिला ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार महिला तराना बेगम पत्नी अख्तर सिंह निवासी ग्राम सितवनपुर पिसू ने दी गयी तहरीर में कहा कि परिवार के कल्लू पुत्र लाखमीर, राशिद पुत्र कल्लू, जावेद पुत्र कल्लू से उसका विवाद हो गया था। जिस पर 12 जनवरी को पुलिस उसके घर आयी थी और उपरोक्त लोगों से थाने आने की बात कहकर चली गयी। थाना नवाबगंज से आने के बाद उपरोक्त लोग लाठी-डंडे लेकर उसके घर आ गये और गाली-गलौज किया तथा उसके कंडे आदि तोड़ दिये। पीडि़ता काफी भयभीत है। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *