वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मियों को योगी सरकार का बिल्कुल डर नहीं है। जबकि समय-समय पर कार्यवाही होती रहती है। उसके बावजूद काम के नाम पर रुपये लेने से बाज नहीं आते है। ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चकबंदी विभाग का एक लेखपाल कार्यालय के अंदर ही एक किसान से उसकी खेत की पैमाइश करने के नाम पर दस हजार रुपये लेते एक कैमरे में कैद हो गया। उसके बाद वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें दिख रहा है वह बेफिक्र होकर युवक से रुपये लेकर अपनी जेब में दिख रहा है। मामला ब्लाक कमालगंज के गुगौरा का है। एक युवक अपनी खेत की पैमाइश के लिए लम्बे समय से चक्कर लगा रहा है। थक हार कर उसने भ्रष्टाचार के सामने घुटने टेक दिये और लेखपाल की बात माननी पड़ी। सोमवार को लेखपाल द्वारा कार्यालय में बुलाया गया। जहां उसने अपनी जेब से दस हजार रुपये निकाले और चकबंदी लेखपाल ने हाथ लेते हुए जेब में रख लिया। उसके पास युवक था उसे वहां से जाने को कह दिया। रुपये लेने की घटना वीडियो में कैद हो गयी। जो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर कुछ लोगों ने चकबंदी के लेखपाल सौरभ का नाम बताया है। इस संदर्भ में विभागीय अधिकारी से सम्पर्क करना चाहां तो बात नहीं हो पायी। हमारा समाचार पत्र ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
पैमाइश के नाम पर चकबंदी लेखपाल ने युवक से लिये दस हजार
