घर-घर जाकर खोजे जायेंगे टीबी के मरीज
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र्र पर टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम को बुलाकर मीटिंग की गई। स्वास्थ्य प्रभारी डॉक्टर अजय कुमार यादव ने टीबी मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की। जिसमें प्रभारी ने बताया टीबी मुक्त भारत के लिए हम टीम बनाएंगे। वह टीम घर-घर जाकर दस्तक देगी तथा जो भी टीबी से संबंधित मरीज मिलता है उसकी जांच करवाई जाएगी। यदि टीबी की शिकायत होती है या टीबी के लक्षण दिखाई देते हैं तो जांच करवाने के बाद में उसका उपचार किया जाएगा। जो कि हमारे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उसकी दवाई नि:शुल्क दी जाएगी। इस दौरान टीबी से बचाव के टिप्स भी दिए गए और जो भी मरीज टीब के हैं उनसे पोषक तत्व आहार लेने के लिए कहा गया। वहीं प्रभारी ने बताया यह प्रोग्राम 100 दिवस तक चलेगा। जिसमें 98 टीमें बनाई गई हैं। वह गांव-गांव व घर-घर जाकर लोगों को सचेत व जागरूक करने का कार्य करेंगी।
इसी क्रम में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। जो की रविवार से शुरू होकर शुक्रवार तक लगभग एक सप्ताह तक चलने वाला प्रोग्राम है। इसमें भी घर-घर जाकर आशा और एएनएम तथा अन्य सदस्यों द्वारा पोलियो की दवाई 5 साल से नीचे बच्चों को पिलाई जाएगी। यह वार्षिक प्रोग्राम होता है। इसमें सौ टीमें लगेंगी। प्रभारी ने बताया कि जैसा कि अभी विदेश में पोलियो ग्रस्त लोग हैं, क्योंकि वहां पर वायरस होता है। वह वायरस भारत में ना अटेक कर पाए इसलिए यह वार्षिक प्रोग्राम चलाया जाता है। जिसके लिए गांव-गांव और स्कूलों से रैली निकाली जाएगी। वहीं कल रविवार को बूथ-डे मनाया जाएगा। जिसमें 137 बूथ हैं। सभी पर रैली निकालकर लोगों को पोलियो के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिसके तहत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
टीबी मुक्त भारत के लिए चलाया जाएगा अभियान
