पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में कार में धमाका, 12 की मौत

समृद्धि न्यूज। पाकिस्तान मंगलवार को खुद आतंकी घटना का शिकार हो गया। पाक की राजधानी इस्लामाबाद में एक आत्मघाती हमले में 12 लोगों की मौत हो गई। बताया गया है कि बम धमाका इतना तेज था कि जी-11 क्षेत्र के आसपास इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा। बताया गया है कि धमाके वाली जगह यहां मौजूद एक कोर्ट के बिल्कुल करीब है। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद मंगलवार दोपहर उस वक्त दहल उठी जब जिला अदालत के बाहर जोरदार धमाका हुआ। स्थानीय मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, इस विस्फोट में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज छह किलोमीटर दूर तक सुनी गई। धमाका दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ, जब अदालत परिसर में लोगों की आवाजाही सबसे ज्यादा होती है। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, कई गाडिय़ां जलकर खाक हो गईं और आसपास की दुकानों के शीशे चकनाचूर हो गए, पाकिस्तान में ये घटना ठीक भारत की राजधानी दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट के बाद हुई है। जिसमें कम से कम 9 लोगों की मौत और कई घायल हुए। कार के ड्राइवर की पहचान उमर उन नबी, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा निवासी, के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *