अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। थाना राजेपुर क्षेत्र अंतर्गत डबरी तिराहा के पास शनिवार रात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिससे उसमें सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 31 जनवरी 2026 को कार संख्या यूपी 53 सीआर 2291 से राज वर्मा पुत्र अजय कुमार वर्मा निवासी ग्राम रूपपुर थाना गुरसहायगंज जिला कन्नौज तथा उनका मित्र मोहित पुत्र रामप्रकाश निवासी ग्राम गड़ा खेड़ा थाना जहानगंज जिला फर्रुखाबाद शाहजहांपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वाहन डबरी तिराहा पार कर आगे बढ़ाए लगभग रात्रि 8:30 बजे कार चालक मोहित वाहन से नियंत्रण खो बैठा। जिसके चलते कार सडक़ किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को निजी वाहन द्वारा डॉ0 राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय फर्रुखाबाद भिजवाया गया। थाना राजेपुर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया। प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है तथा लॉ एंड ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है।
डबरी तिराहा के पास कार खाई में गिरी, दो युवक गंभीर घायल
