PAK सरकार का चौंकाने वाला फैसला, भारत के साथ मैच का करेगा बहिष्कार

समृद्धि न्यूज। टी20 विश्व कप 2026 को लेकर पाकिस्तान ने फैसला ले लिया है। पाकिस्तान सरकार ने पीसीबी को विश्व कप में खेलने की अनुमति दे दी है। हालांकि, पाकिस्तान 15 फरवरी को भारत के खिलाफ खेले जाने वाले मैच का बहिष्कार करेगा। टी20 वल्र्ड कप 2026 से पहले क्रिकेट जगत को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान सरकार ने ऐलान किया है कि उनकी टीम टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी, लेकिन 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज का मुकाबला नहीं खेलेगी। यह फैसला राजनीतिक और हालिया घटनाक्रमों के बीच लिया गया है। टी20 वल्र्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है और ये टूर्नामेंट भारत-श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा। हालांकि, पाकिस्तान की टीम अपने सारे मैच श्रीलंका में ही खेलेगी। पाकिस्तान की सरकार ने पाकिस्तान टीम को आगामी विश्व कप के लिए श्रीलंका की यात्रा की अनुमति दे दी है। पाकिस्तान सरकार ने एक्स पर लिखा पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी। बयान में इस फैसले की कोई वजह नहीं बताई गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *