सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवारों को लिया हिरासत में
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कार सवारों ने सेल्फी प्वाइंट को तोड़ते हुए कार होमगार्ड पर चढ़ा दी। जिससे एक होमगार्ड घायल हो गया, जबकि दूसरे ने कूटकर अपनी जान बचायी। विरोध करने पर कार सवारों ने हाथापायी कर दी। पुलिस ने कार सवारों को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार बीती रात कम्पिल थाना क्षेत्र के गॉव त्योरखास निवासी होमगार्ड रमेश मिश्रा अपने साथी होमगार्ड दिनेश निवासी रुटौल थाना कायमगंज के साथ कोतवाली कायमगंज नगर के पुलगलिब पुलिया पर पिकेट ड्युटी कर रहे थे। रात्रि लगभग 12 बजे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने जैसे की मोडऩा चाहा, उसी दौरान चार पहिया वाहन नगर पालिका द्वारा बनाये गये सेल्फी प्वाइंट से जा टकराया। जिससे डिय्टी पर तैनात होमगार्ड रमेश मिश्रा ने जब रोकने का प्रयास किया, तो कार सवारो ने कार होमगार्ड पर चढ़ा दी। जिससे होम गार्ड रमेश मिश्रा गम्भीर रूप से घायल हो गये, जबकि साथी होमगार्ड दिनेश ने कूदकर जान बचाई। विरोध करने पर कार चालक ने होमगार्ड रमेश मिश्रा के साथ हाथापाई कर दी।
पुलगलिव पुलिया पान विक्रेता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर कस्बा चौकी इन्चार्ज विद्या सागर तिवारी मय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और कार सवारों अतुल व अनुपम पुत्रगण रमेशचंद्र निवासी ऊगरपुर शमशाबाद, मां निर्मला देवी को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आये। जहां सीएचसी में सभी का डाक्टरी परीक्षण कराया। बताते चलें कि कार सवार कंपिल थाना क्षेत्र के गांव त्योरखार में तेरहवीं संस्कार से लौट रहे थे और शराब के नशे में थे।
