कंपिल, समृद्धि न्यूज। घर के बाहर सो रहे दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। थाना पुलिस घटना को खुदकुशी मानकर पीडि़ता को थाने से टरकाती रही। तीन सप्ताह बाद पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।गांव सिवारा मुकुट निवासी व्यालीस बर्षीय दुकानदार हेम सिंह तीन सप्ताह पूर्व घर के दरवाजे पर स्थित दुकान के बाहर पड़ी चारपाई पर सो रहा था। रात करीब दो बजे हेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो हेम सिंह का शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस घटना को आत्यमहत्या मानने लगी। स्वजन घटना के पीछे की वजह नही बता सके। मृतक की पत्नी सुनीता ने थाने पहुंच तहरीर दी। थाना पुलिस जांच की बात कह पीडि़ता को टरकाती रही। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर लगभग तीन सप्ताह बाद रविवार को अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।
