प्रधानाचार्य समेत १४ परीक्षार्थियों व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना कोतवाली मोहम्मदाबाद के प्रेम विद्यालय इण्टर कॉलेज रैसेपुर के प्रधानाचार्य ने कोतवाली मोहम्मदाबाद में दी गयी तहरीर में कहा है कि दिनांक 24.02.2025 को हिन्दी विषय की प्रथम पाली 08:30 से 11:45 बजे तक की आयोजित होने वाली परीक्षा के दौरान कक्ष संख्या 12 में कक्ष निरीक्षक प्रिया भदौरिया प्राथमिक विद्यालय मुडग़ांव व कक्ष निरीक्षक संजेश सिंह कन्या विद्यालय बैरामनगर द्वारा आर्यन सिंह पुत्र राघवेन्द्र सिंह रोल नं0 1251202248 के स्थान पर अनुज पुत्र राजेश कुमार निवासी बुढऩामऊ थाना फतेहगढ़, अनन्त सिंह पुत्र सुनील कुमार रोल नं0 1251202245 के स्थान पर सत्यम पुत्र रामनिवास निवासी बुढऩामऊ थाना फतेहगढ़, कक्ष सं0 13 में कक्ष निरीक्षक अब्दुल मलिक फारूखी कम्पोजिट विद्यालय नीमकरोरी व कक्ष निरीक्षक अंशिका यादव प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर द्वारा कौशलेन्द्र पुत्र अरविन्द कुमार रोल नं0 1251202252 के स्थान पर अंकित कश्यप पुत्र रामदास निवासी बुढऩामऊ थाना फतेहगढ़ कक्ष सं0 17 में कक्ष निरीक्षक चन्देश भारतीय विद्यालय इण्टर कॉलेज मोहम्मदाबाद व कक्ष निरीक्षक ऊषा यादव आदर्श बालिका विद्यालय मोहम्मदाबाद द्वारा रोहित कुमार पुत्र चन्द्रमोहन रोल नं0 1251202263 के स्थान पर प्रांशु पुत्र सुधीर कुमार निवासी बुढऩामऊ थाना फतेहगढ़, कक्ष सं0 19 में कक्ष निरीक्षक कुलदीप केपीएस विद्यालय भूड़ नगरिया व कक्ष निरीक्षक प्रदीप पाल प्राथमिक विद्यालय बरारिख द्वारा वर्षा शर्मा पुत्री ओम शर्मा रोल नं0 1251202279 के स्थान पर शिवानी वर्मा पुत्री संजय निवासी सेन्ट्रल जेल थाना फतेहगढ़, सैजल पुत्री राममोहन सिंह रोल नं0 1251202277 के स्थान पर रश्मि पाल पुत्री राकेश पाल निवासी तिर्वा कोठी थाना फतेहगढ़ को आंतरिक सचल दल के आकांक्षा प्राथमिक विद्यालय जैतपुर व अनुज कुमार कम्पोजिट विद्यालय इण्टर कॉलेज इन्दरपुर के समक्ष दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया है। सभी परीक्षार्थी गयानन्द इण्टर कलेज मानिकपुर फर्रुखाबाद के मूल विद्यार्थी हैं। पकड़े गये व्यक्तियों ने पूछने पर बताया कि हम लोग मां सरस्वती कोचिंग सेन्टर छोटी जेल चौराहा फतेहगढ़ में कोचिंग में पढ़ते थे। कोचिंग अनुज यादव ग्रामीण बैंक के पास कुटरा कालोनी कानपुर रोड फतेहगढ़ चलाते हैं। अनुज यादव व विपिन पाण्डे प्रधानाचार्य गयानन्द इण्टर कलेज मानिकपुर फर्रुखाबाद के कहने पर हम लोग प्रतिफल के लालच में दूसरों के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। चेकिंग के दौरान हम लोगों को पकड़ लिया गया है। मूल परीक्षार्थी आर्यन सिंह पुत्र राघवेन्द्र सिंह, अनन्त सिंह पुत्र सुनील कुमार, कौशलेन्द्र पुत्र अरविन्द कुमार, रोहित कुमार पुत्र चन्दमोहन, वर्षा शर्मा पुत्री ओम शर्मा, सैजल पुत्री राम मोहन सिंह तथा इनके स्थान पर परीक्षा देते हुये व पकड़े गये क्रमश: अनुज पुत्र राजेश, सत्यम पुत्र रामनिवास, अंकित कश्यप पुत्र रामदास, प्राशू पुत्र सुधीर कुमार, शिवानी पुत्री संजय, रश्मीपाल पुत्री राकेशपाल तथा दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने में सहयोग करने व परीक्षा देने हेतु भेजने वाले अनुज यादव तथा विपिन पाण्डे के विरूद्ध उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) विधेयक 2024 के अन्तर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गयी है।

—————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *