बाइक चालक पर मुकदमा दर्ज

मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। बाइक की टक्कर से घायल युवक के पिता ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर निवासी विश्वास चन्द्र ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि ७ जुलाई को सायं ४ बजे मेरा पुत्र राजकुमार अपनी बाइक से धीरपुर ग्रामीण बैंक में रुपया जमा करने गया था। जब वह वापस अपनी बाइक आया तो नगला पंचम निवासी सुमित यादव अपने गांव के गुलाब सिंह की बाइक तेजी से चलाते हुए लाया और मेरे पुत्र को टक्कर मार दी और उसे ४-५ मीटर तक घसीट कर ले गया। जिससे मेरा पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गया। उपचार के लिए लोहिया में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया। उसके बाद उसे आवास विकास स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *