पिकअप की टक्कर से बालक की मौत, मुकदमा दर्ज

कमलगंज, समृद्धि न्यूज। कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अलाउद्दीनपुर निवासी मोहम्मद सज्जाद ने थाना कमालगंज में शिकायत कर बताया कि दिनांक 16 अक्टूबर को समय करीब सुबह 10.00 बजे मेरा पुत्र शकीम १३ वर्ष ईसापुर कोटेदार के यहां से राशन लेकर पैदल घर लौट रहा था, तभी मेरे पुत्र के पीछे से पिकअप चालक ने तेजी एवं लापरवाही से चलते हुए ईसापुर शंकर भगवान मंदिर के सामने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे शकीम के सीने एवं सिर में गंभीर चोटें आयीं। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शाम 6.00 बजे शकीम की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। ————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *