यातायात उपनिरीक्षक से हाथापाई करने के मामले में बस मालिक सहित आठ पर मुकदमा दर्ज

प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध बस का चालान करने पर हुआ था विवाद

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अवैध बस का चालान कर देने पर उपनिरीक्षक से हाथापाई व अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने बस मालिक सहित आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी। जानकारी के अनुसार अनिल शुक्ला, छऊ यादव, सुधीर कुमार व पांच अज्ञात के विरुद्ध यातायात उपनिरीक्षक की तहरीर पर कादरीगेट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी। यातायात उपनिरीक्षक विष्णु दुबे ने दी तहरीर में दर्शाया कि 19 जुलाई को सुबह 9 बजे उनकी डियूटी लाल गेट तिराहा सेक्टर पर लगी थी। डियूटी के चलते रोडबेज बस अड्डे पर आया। जहां एक प्राइवेट बस संख्या यूपी ७६टी००६५ अनधिकृत तरह से बस अड्डे के किनारे खड़ा करके सवारियां भर रहा था। जब बस चालक को बस हटाने को कहा तो वह आना-कानी करनें लगा। जब बस का चालान कर दिया गया। पास में एक पिकअप संख्या यूपी ७६के/६२६९ खड़ी थी, उसका भी चालान किया। बस के चालान की जानकारी होने पर बस मालिक अनिल शुक्ला, छऊ यादव, सुधीर कुमार अपने पांच अज्ञात साथियों के सा थ आया और अभद्रता व गालियां देने लगे। मना करने पर हाथापाई कर दी और सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए वीडियो बनाने लगे और मेरे ऊपर २० से ५० हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया। इस दौरान पीआरडी, हेडकांस्टेबिल कुछ दूरी पर थे। जो भागकर आ गये। जिन्हे देखकर सभी लोग धमकी देकर चले गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *