मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। कूटरचित दस्तावेज तैयार का फर्जी वसीयत कराकर विधवा की जमीन हड़पने के मामले में अदालत के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के रोहिला के गंगानगर निवासी अलका पत्नी स्व0 उमेश ने न्यायालय में दायर की याचिका में दर्शाया कि उसकी शादी जितेन्द्र के साथ हुई थी। जिससे एक पुत्री मोनिका है। कुछ दिन बाद जितेन्द्र की मौत हो जाने पर मेरा दूसरा विवाह देवर उमेश से हुआ। जिससे एक पुत्र विवेक है। १८ जनवरी २०२१ को उमेश की भी मौत हो गई। मैं अपने दोनों बच्चों के साथ रहकर खेतीवाड़ी कर गुजारा करती है। कुछ समय बाद मेरे परिवार के सुनील, राधारमण, अभेन्द्र और उनके रिस्तेदार आकाश ने पति की अपने हक मे फंर्जी वसीयत १८ मार्च २०२१ को करवा ली। आरोपीगण अब घर मकान, जमीन पर कब्जा करने की धमकी देते है और कहते है कि तुम्हे तुम्हारे दोनों बच्चों सहित हत्या कर देंगे। अदालत के आदेश पर पुलिस ने उक्त लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।
