पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले में आधा दर्जन पर मुकदमा दर्ज


फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पेट्रोल पंप पर आकर कर्मचारियों को धमकाने तथा पंप संचालन में बाधा डालने पर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी हैजानकारी के अनुसार रचना पत्नी अंकुर निवासी सिविल लाइन जजेज कालोनी के सामने की निवासी है तथा एक पेट्रोल पम्प की स्वामिनी है। २५ नवंबर को सायं ५ बजे प्रार्थिनी के पेट्रोल पंप पर मेंटीनेंस का कार्य हो रहा था। उसी समय सुरेश कुमार वर्मा, ओम प्रकाश वर्मा, राजेंद्र कुमार वर्मा, रवींद्र कुमार वर्मा, नरेश कुमार वर्मा पुत्रण स्व0 ज्ञानेंद्र कृष्ण वर्मा एवं अंकित सक्सेना व दस अज्ञात व्यक्ति निवासी गढ़ी कोहना पुरानी गढ़ी आये और कार्य में बाधा डालकर कार्य रोक दिया एवं पंप का संचालन भी रोक दिया तथा गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। साथ ही कहा कि यदि कार्य किया तो जान से मार देंगे और धमकी दी कि आज के बाद पम्प पर कोई बिक्री नहीं होगी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर सुरेश कुमार वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, राजेंद्र कुमार वर्मा, रवींद्र कुमार वर्मा, नरेश कुमार वर्मा एवं अंकित सक्सेना व एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *