मेड़ काटने के विवाद में चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन पर मुकदमा दर्ज

कंपिल, समृद्धि न्यूज। मेड़ काटने के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में बालक सहित कई लोग घायल हो गये। पुलिस ने दोनों पक्षों से छ: लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव सूरजपुर ब्रह्मनान निवासी अमन ने दी तहरीर में बताया कि चार दिन पूर्व गांव निवासी छोटेलाल ने मेड़ काट डाली थी। उलाहना देने पर लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया था। पीडि़त ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी थी। तहरीर के आधार पर रामू व मोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी बात की रंजिश में गुरुवार की देर शाम दोनों युवक फिर आमने सामने हो गए। जमकर लाठी-डंडे फावड़े चले। जिससे छोटेलाल का पुत्र मोनू घायल हो गया। पीडि़त की तहरीर पर गुरूवार देर रात सचिन, मंगूलाल, प्रदीप व कल्यान निवासी सूरजपुर ब्रह्मनान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *