दहेज उत्पीडऩ में पति सहित छह ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

कंपिल, समृद्धि न्यूज। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीडि़ता की तहरीर पर पति समेत छ: लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मुकदमा दर्ज किया गया। क्षेत्र के एक गांव सिकंदरपुर खास निवासी फेरु सिंह ने दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सुनैना का विवाह जनपद कासगंज थाना पटियाली के गांव न्योठा देवनगर निवासी संजीव कुमार के साथ हुआ था। कुछ समय पूर्व ससुरालीजन अतरिक्त दहेज में पांच लाख रुपए व कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उन्होंने बेटी को प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। दो माह पूर्व ससुरालीजन बेटी को घर छोड़कर चले गए। पीडि़त पिता ने स्वजनों के साथ थाने पहुंच महिला के पति समेत छ: लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पीडि़ता की तहरीर पर पति संजीव कुमार, ताऊ उमेश चंद्र, ससुर मुन्ना लाल यादव, सास वीना देवी, देवर अखिलेश व पवन के खिलाफ मंगलवार शाम को दहेज उत्पीडऩ का मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *